क्या अंडकोष के बिना जीवन संभव है? शरीर पर इसके क्या प्रभाव पड़ते हैं?
कई बार टेस्टिकुलर कैंसर या अंडकोष में गंभीर चोट के कारण सर्जरी के जरिए इन्हें निकलवाना पड़ता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, अंडकोष निकलवाने से शरीर में हार्मोन का स्तर गिर जाता है। इसके परिणामस्वरूप थकान, यौन इच्छा में गिरावट, डिप्रेशन, हॉट फ्लैश, मांसपेशियों का कम होना, हड्डियों का कमजोर होना (ऑस्टियोपोरोसिस) और बांझपन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यदि दोनों अंडकोष हटा दिए जाएं, तो पुरुष शुक्राणु बनाने में असमर्थ हो जाते हैं।