कौशांबी: स्कूल में छात्र की मौत के बाद हंगामा, 7 शिक्षक और कर्मचारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक सरकारी स्कूल के दो छात्रों के बीच हुई लड़ाई के बाद 13 साल के विभान की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने दूसरे छात्र पर गला घोंटने और स्कूल के शिक्षकों पर लापरवाही बरतने का इल्जाम लगाया है। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इस मामले में बीएसए ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य समेत सात शिक्षकों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

by shortkt.com
21 hours ago
कौशांबी: स्कूल में छात्र की मौत के बाद हंगामा, 7 शिक्षक और कर्मचारी सस्पेंड | ShortKT