कौशांबी: पटाखा फैक्ट्री हादसे में 4 बच्चों को खोने वाले पिता को DSP ने गले लगाकर ढांढस बंधाया

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में गया प्रसाद साहू ने अपने चार बच्चों को खो दिया। बुधवार को वह मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग करते हुए बच्चों का अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह 'मेरा सबकुछ चला गया अब जीकर क्या करूंगा' कहते हुए बिलखते नजर आए। इस स्थिति में सिराथू के डीएसपी सत्येंद्र तिवारी ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी और समझाने की कोशिश की।

by shortkt.com
6 hours ago
कौशांबी: पटाखा फैक्ट्री हादसे में 4 बच्चों को खोने वाले पिता को DSP ने गले लगाकर ढांढस बंधाया | ShortKT