कौन हैं सुरभि वंजारा? 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' में समय रैना को रोस्ट कर चर्चा में आईं ऐक्ट्रेस
समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' में ऐक्ट्रेस सुरभि वंजारा ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शो के होस्ट समय रैना को जमकर रोस्ट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सुरभि वंजारा फिल्म 'मर्डर' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने 'सीआईडी', 'आहट' और 'श्श्श्श...कोई है' जैसे मशहूर टीवी शोज में भी काम किया है। साथ ही, वह 'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल का भी हिस्सा रही हैं।