कौन हैं वो सब-इंस्पेक्टर जिन्होंने BJP विधायक की बेटी के थप्पड़ का दिया करारा जवाब?
कर्नाटक के मंड्या स्थित एक मंदिर में स्पेशल दर्शन को लेकर हुए विवाद के बीच सब-इंस्पेक्टर सवित्ता बी पाटिल चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने बीजेपी विधायक बी सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या द्वारा मारे गए थप्पड़ का जवाब उसी अंदाज में दिया। सवित्ता बी पाटिल मंड्या के महिला पुलिस स्टेशन में कार्यरत हैं और घटना के समय मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।