कौन हैं तृप्ति बक्शी, जिन्होंने 39 साल के करियर में लीं बस 11 छुट्टियां?

पश्चिम बंगाल के तमलुक की रहने वाली 68 वर्षीय शिक्षिका तृप्ति बक्शी ने अपने 39 साल लंबे करियर के दौरान केवल 11 दिन का अवकाश लिया था। हालांकि वह साल 2018 में सेवानिवृत्त हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद वह आज भी नियमित रूप से स्कूल जाकर विद्यार्थियों को पढ़ाती हैं। उनका कहना है कि शिक्षण उनके लिए किसी नशे की तरह है और उन्हें बच्चों के साथ समय बिताना बेहद अच्छा लगता है।

by shortkt.com
5 hours ago
कौन हैं तृप्ति बक्शी, जिन्होंने 39 साल के करियर में लीं बस 11 छुट्टियां? | ShortKT