कौन थे मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा, जिनकी फिल्म 'सतलुज' को OTT से हटाया गया?
जसवंत सिंह खालरा पंजाब में एक मानवाधिकार कार्यकर्ता थे और पहले बैंक में काम करते थे। 1980 और 1990 के दशक के दौरान, उन्होंने पुलिस द्वारा की गई कथित फर्जी मुठभेड़ों के बाद हजारों लोगों के गुप्त अंतिम संस्कार का खुलासा किया था, जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर ख्याति मिली। साल 1995 में उनका अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल, उन पर आधारित फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के चलते यह मामला सुर्खियों में है।