कोलकाता में लैंडिंग के वक्त पायलट की आंखों पर लेज़र लाइट, विमान को हवा में लगाना पड़ा चक्कर
शनिवार देर रात मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH-184, जिसमें 159 यात्री सवार थे, कुआलालंपुर से कोलकाता आ रही थी। लैंडिंग से ठीक पहले कॉकपिट की तरफ किसी ने लेज़र बीम मारी, जिससे पायलट को देखने में परेशानी हुई। इसके बाद विमान को हवा में एक अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ा और फिर दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया गया। रात करीब 11:25 बजे विमान सुरक्षित रूप से रनवे पर उतर गया।