कोलकाता: ड्राइविंग सीखते समय तालाब में डूबी कार, महिला की मौत
कोलकाता में कार चलाना सीख रही 42 वर्षीय कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव की तालाब में डूबने से जान चली गई। दमकल विभाग और पुलिस ने करीब एक घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद कार और महिला के शव को बाहर निकाला। ऐसा माना जा रहा है कि महिला ने बचने की कोशिश में पिछली सीट की तरफ जाने का प्रयास किया था। पुलिस का मानना है कि गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब जाने के कारण यह हादसा हुआ।