कोंडागांव: तेज रफ्तार बस और कार की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में जगदलपुर-रायपुर हाईवे पर कांकेर रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार चला रहे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही जान चली गई, वहीं दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर पास के जंगल में जा गिरी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।