कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया स्टार्टअप, अब हर महीने कमा रहे ₹1 करोड़
बेंगलुरु में कॉर्पोरेट करियर को अलविदा कहने वाले 30 वर्षीय उद्यमी सुप्रीथ कश्यप ने मानसिक सुकून की तलाश में 2021 में मैसुरु में 'वेलबी' नाम का क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया। इसके लिए उन्होंने ₹10 लाख का निवेश किया था। कश्यप के अनुसार, वर्तमान में उनके साथ 15 से अधिक कर्मचारी और लगभग 40 कारीगर काम कर रहे हैं, और कंपनी का मासिक राजस्व ₹1 करोड़ से अधिक है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उनका टर्नओवर ₹6 करोड़ से ज्यादा रहा।