कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: किस राज्य के एथलीटों ने हासिल किए कितने पदक?
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 39 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 10 पदक हरियाणा के नाम रहे। इसके अलावा, मणिपुर के एथलीटों ने 4 और तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने 3 मेडल जीते। वहीं, बिहार, दिल्ली, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 2-2 पदक हासिल किए, जबकि असम, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और त्रिपुरा के खाते में 1-1 पदक आया।