कॉमनवेल्थ गेम्स जैवलिन थ्रो: नीरज चोपड़ा को सिल्वर और यश वीर को मिला ब्रॉन्ज़
CWG-2026 की पुरुष जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यश वीर सिंह ने ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया है। यह इतिहास में पहली बार है जब कॉमनवेल्थ गेम्स के जैवलिन इवेंट में दो भारतीय खिलाड़ी एक साथ पोडियम पर नजर आए। नीरज ने इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ 85.83 मीटर का थ्रो फेंका, वहीं यश वीर ने अपने अंतिम प्रयास में 85.41 मीटर के पर्सनल-बेस्ट थ्रो के साथ पदक हासिल किया।