कॉपर के दाम बढ़ने से घर, वाहन और बिजली के उपकरण होंगे महंगे; जानें क्या है वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कॉपर पर टैरिफ बढ़ाने के फैसले के बाद, वैश्विक बाजार में कॉपर के दाम रिकॉर्ड $14,533 प्रति टन पर पहुंच गए हैं। कॉपर की कीमतें बढ़ने से बिजली के तार, केबल, ट्रांसफॉर्मर और अन्य उपकरणों के साथ-साथ घर बनाने का खर्च भी बढ़ सकता है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सोलर व विंड प्रोजेक्ट्स और एआई-डेटा सेंटर्स जैसे कॉपर पर निर्भर रहने वाले क्षेत्रों में भी लागत बढ़ने का अनुमान है।