कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों के नामों का ऐलान किया

कॉकरोच जनता पार्टी ने आधिकारिक तौर पर अपनी राष्ट्रीय कार्य समिति के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। जारी की गई जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दीपके को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि आशुतोष रंका और सौरव दास को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आफरीन नवाज़ को राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है। गौरतलब है कि सीजेपी ने हाल ही में 'क्या बोलती पब्लिक' नाम से एक अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

by shortkt.com
4 hours ago
कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों के नामों का ऐलान किया | ShortKT