कैलिफोर्निया: समुद्र की ऊंची लहरों में फंसे 10 साल के बच्चे की लाइफगार्ड्स ने बचाई जान

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सर्फिंग के दौरान एक 10 साल का बच्चा समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए एक 16 साल के लाइफगार्ड ने फौरन पानी में छलांग लगा दी और लहरों का सामना करते हुए बच्चे को सुरक्षित थामे रखा। इसके बाद बाकी लाइफगार्ड्स और वहां मौजूद लोगों की सहायता से दोनों को बाहर निकाला गया। सुरक्षित बाहर आने के बाद पैरामेडिक्स ने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

by shortkt.com
4 hours ago
कैलिफोर्निया: समुद्र की ऊंची लहरों में फंसे 10 साल के बच्चे की लाइफगार्ड्स ने बचाई जान | ShortKT