केरल: 9 साल तक जीवनसाथी नहीं ढूंढ सका मैरिज ब्यूरो, उपभोक्ता अदालत ने लगाया जुर्माना
केरल के कन्नूर में जिला उपभोक्ता फोरम ने एक मैरिज ब्यूरो को ₹8,000 का हर्जाना भरने का निर्देश दिया है। यह फैसला एक नर्सिंग कॉलेज के प्रोफेसर की शिकायत पर आया है, जिनके लिए ब्यूरो पिछले 9 सालों में भी कोई रिश्ता नहीं तलाश पाया। प्रोफेसर का कहना है कि मैरिज ब्यूरो ने उन्हें शादी कराने का भरोसा दिया था। इस लंबे इंतजार के दौरान, साल 2025 में उनके पिता का भी निधन हो गया।