केरल: होटल की लिफ्ट में 15 मिनट फंसे रहे शशि थरूर, 'हाइड्रोलिक स्प्रेडर' से निकाला गया बाहर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार की शाम केरल के एक होटल में स्थित लिफ्ट के अंदर लगभग 15 मिनट तक फंसे रह गए। शुरुआत में लोहे की छड़ के जरिए लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया गया, मगर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया, जिन्होंने 'हाइड्रोलिक स्प्रेडर' का इस्तेमाल कर लिफ्ट का दरवाजा खोला। बाहर आने के बाद थरूर ने मुस्कुराते हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया।