केरल: होंठ की चोट के इलाज के दौरान एनेस्थीसिया दिए जाने से 18 महीने के बच्चे की मौत
केरल के कन्नूर में 18 महीने के एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे को होंठ पर लगे टांकों के लिए एनेस्थीसिया दिया गया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और पांच दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। बच्चा खेलते वक्त गिर गया था, जिससे उसके होंठ पर चोट आई थी। परिवार वालों ने डॉक्टर अंजलि पोडुवल पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने एनेस्थेटिस्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी तरह की चूक से इनकार किया है।