केरल हाईकोर्ट में आईएएस अधिकारी को क्यों मांगनी पड़ी माफी? जज ने दिया यह निर्देश
केरल में काजू विकास विभाग के सचिव और आईएएस अधिकारी के. बीजू ने शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट में पेश होकर माफी मांगी। मामला काजू कॉर्पोरेशन में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मंजूरी आदेश का है, जिसमें अदालत के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। हाईकोर्ट ने इस टिप्पणी को खारिज करते हुए अधिकारी को अपना हलफनामा दोबारा संशोधित करके पेश करने का आदेश दिया है।