केरल: सड़क के बीचों-बीच कार खड़ी कर सो गया ड्राइवर, लोगों ने मशक्कत से जगाया
केरल के कोट्टायम में एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर अपनी गाड़ी रोकी और गहरी नींद में सो गया, जिसके कारण वहां लंबा जाम लग गया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राहगीर कार को जोर-जोर से हिलाकर और खिड़कियों पर दस्तक देकर उसे उठाने की कोशिश कर रहे हैं। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह गाड़ी का दरवाजा खुलवाया। तलाशी के दौरान उसकी कार से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।