केरल: शादी के मंडप से उठकर बीमार कैटरिंग स्टाफ की मदद करने पहुंची डॉक्टर दुल्हन, वीडियो वायरल

केरल के कन्नूर में एक शादी के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी की रस्मों के बीच जब दो कैटरिंग कर्मचारियों की अचानक तबीयत खराब हो गई, तो दुल्हन ने मंडप छोड़कर तुरंत उनकी मदद की। दुल्हन की पहचान डॉक्टर शिरीन सुबैर के तौर पर हुई है। बताया गया है कि एक कर्मचारी की नाक से खून आने लगा था, जबकि दूसरा कर्मचारी चक्कर आने के कारण बेहोश हो रहा था।

by shortkt.com
16 hours ago
केरल: शादी के मंडप से उठकर बीमार कैटरिंग स्टाफ की मदद करने पहुंची डॉक्टर दुल्हन, वीडियो वायरल | ShortKT