केरल में मिली समुद्री घोड़े की नई प्रजाति, भारत में हुई पांचवीं पहचान
वैज्ञानिकों ने केरल के तट पर समुद्री घोड़े (सी-हॉर्स) की एक नई प्रजाति 'हिप्पोकैम्पस अमांडाविंसेंटे' को जीवित अवस्था में ढूंढा है। भारत में अब तक सी-हॉर्स की कुल पांच प्रजातियां दर्ज की गई हैं। शोधकर्ताओं ने इस नई प्रजाति की पहचान गहन शारीरिक परीक्षण और डीएनए विश्लेषण के माध्यम से पूरी की है। सी-हॉर्स मछलियों का एक विशिष्ट समूह है, जिन्हें उनके घोड़े जैसे दिखने वाले सिर के आकार से पहचाना जाता है।