केरल भूस्खलन: मृतकों की संख्या 5 हुई, 3 लोग अब भी लापता
केरल के वायनाड में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वालों की तादाद बढ़कर 5 पहुंच गई है, वहीं 3 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, राहत और बचाव कार्यों में फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के लगभग 100 जवान जुटे हुए हैं। इस अभियान में एनडीआरएफ (NDRF) और सिविल डिफेंस की टीमें भी सहायता कर रही हैं।