केरल: टापू पर फंसे बुजुर्ग को अपनी लाइफ जैकेट देकर बचाने वाले स्विमिंग इंस्ट्रक्टर की गई जान
केरल के कन्नूर जिले में एक स्विमिंग इंस्ट्रक्टर राजेश ने मीनथुल्ली द्वीप के पास उफनती नदी में फंसे एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट उन्हें दे दी, लेकिन इस हादसे में खुद उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग को सुरक्षित किनारे पर लाते समय राजेश नदी के तेज बहाव में बह गए थे। मंगलवार को उनका शव बरामद कर लिया गया।