केबीसी में ₹50 लाख जीतने वाले दिहाड़ी मज़दूर ने बयां किया समाज का कड़वा सच

केबीसी-16 में राजस्थान के रहने वाले दिहाड़ी मज़दूर किशन लाल कुमावत ने ₹50 लाख की बड़ी राशि अपने नाम की है। टाइल लगाने का काम करने वाले और 12वीं पास किशन रोज़ाना ₹800 कमाते हैं। उन्होंने शो में अपना दुख साझा करते हुए कहा, "मेरे बैंक खाते में फिलहाल सिर्फ ₹2,500 ही हैं। काम के दौरान कई घरों में हमारे साथ भेदभाव किया जाता है। लोग हमें खाना नहीं देते और पानी मांगने पर बर्तन धोने वाली टंकी की तरफ इशारा कर देते हैं। बिना डिग्री के समाज में सम्मान पाना बहुत मुश्किल है।"

by shortkt.com
4 hours ago
केबीसी में ₹50 लाख जीतने वाले दिहाड़ी मज़दूर ने बयां किया समाज का कड़वा सच | ShortKT