केबीसी में दिहाड़ी मज़दूर ने जीते ₹25 लाख, ₹50 लाख के लिए पूछा गया था यह सवाल

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रहने वाले दिहाड़ी मज़दूर विशाल प्रेमचंद राठौड़ ने 'केबीसी 18' में ₹25 लाख की इनामी राशि अपने नाम की है। उन्होंने ₹50 लाख के सवाल पर खेल को आगे न बढ़ाने का फैसला किया और क्विट कर दिया। ₹50 लाख के लिए उनसे यह सवाल किया गया था कि '1953 में नंगा पर्वत की चोटी पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?' इसका सही जवाब 'हरमन बूल' था।

by shortkt.com
4 hours ago
केबीसी में दिहाड़ी मज़दूर ने जीते ₹25 लाख, ₹50 लाख के लिए पूछा गया था यह सवाल | ShortKT