केतन मर्डर: हत्या से पहले सिया ने राजा रघुवंशी केस और कस्टडी में महिलाओं से पूछताछ के बारे में की थी सर्च

पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन की हत्या की मुख्य आरोपी सिया ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में विस्तार से पढ़ा था। इतना ही नहीं, उसने इंटरनेट पर यह भी तलाशा था कि पुलिस हिरासत में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है या नहीं। सिया के फोन की सर्च हिस्ट्री से इन बातों का खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी ने हनीमून के दौरान कर दी थी।

by shortkt.com
4 hours ago
केतन मर्डर: हत्या से पहले सिया ने राजा रघुवंशी केस और कस्टडी में महिलाओं से पूछताछ के बारे में की थी सर्च | ShortKT