केतन की मां ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई
केतन अग्रवाल की मां राखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा है। केतन की हत्या उसकी मंगेतर सिया गोयल ने की थी। राखी ने पत्र में लिखा, 'एक मां के तौर पर मैंने भी केतन के बेहतर भविष्य, उसकी शादी और उसे अपने साथ बड़ा होते देखने के सपने देखे थे, लेकिन उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मैं किसी से कोई सहानुभूति या एहसान नहीं चाहती, बस मुझे न्याय चाहिए।'