केटी पेरी को सनस्क्रीन लगाते हुए कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो की तस्वीरें वायरल
पॉप गायिका केटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की साथ में छुट्टियां मनाते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन वायरल फुटेज में दोनों एक यॉट पर नजर आ रहे हैं, जहां ट्रूडो काफी सहज अंदाज में केटी पेरी को सनस्क्रीन लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दोनों पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।