केजरीवाल का दावा: E20 गाड़ी खरीदने वालों के लिए E50 पेट्रोल से मुश्किलें बढ़ाएगी सरकार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया कि मोदी सरकार की आगे की रणनीति क्या है? केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पेट्रोल में 50 प्रतिशत से अधिक इथेनॉल मिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले E0 और E10 गाड़ियों में जबरन E20 पेट्रोल डालकर उन्हें खराब किया गया। केजरीवाल ने आगे लिखा कि यदि आज कोई व्यक्ति E20 गाड़ी खरीदता है, तो भविष्य में सरकार उसमें जबरदस्ती E50 पेट्रोल डालकर उसे भी बर्बाद कर देगी।