केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने 'अर्बन नक्सल' की दी परिभाषा, चिदंबरम के बयान पर किया पलटवार
पी चिदंबरम के 'अर्बन नक्सल होने पर गर्व है' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया देते हुए इसकी व्याख्या की है। रिजिजू ने कहा कि जो लोग माओवाद का समर्थन करते हैं, संविधान को नहीं मानते, धारा-370 के पक्ष में हैं और अलगाववादियों का साथ देते हैं, वे ही 'अर्बन नक्सल' हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग 'चिकन नेक' को काटकर पूर्वोत्तर भारत को देश से अलग करने की मंशा रखते हैं, वे भी इसी श्रेणी में आते हैं।