केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹32,701 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने कुल ₹32,701 करोड़ की दो परियोजनाओं को अपनी स्वीकृति दे दी है। इसमें ₹23,731 करोड़ की गोवर्धन राष्ट्रीय योजना और असम में ₹8,970 करोड़ की लागत से बनने वाला 4-लेन कॉरिडोर शामिल है। गोवर्धन योजना के तहत जैविक कचरे और गोबर का उपयोग करके कंप्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा, असम में NH-15 पर बाइहाटा चारियाली से तेजपुर तक 135.871 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर तैयार किया जाएगा।