कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा और मामी सुनीता के रिश्ते पर बोलने वालों को लगाई फटकार

अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा और मामी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे अनबन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि परिवार के निजी मामले घर के अंदर ही सुलझाए जाने चाहिए। कृष्णा ने आगे कहा कि उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं है कि बाहरी लोग इस बारे में चर्चा करें, क्योंकि वह दोनों से बहुत प्यार करते हैं। गौरतलब है कि सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस लेने के संदर्भ में यह बात कही थी कि गोविंदा अपनी कथित गर्लफ्रेंड से शादी करने की योजना बना रहे थे।

by shortkt.com
4 hours ago
कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा और मामी सुनीता के रिश्ते पर बोलने वालों को लगाई फटकार | ShortKT