कृति सेनन पर तंज कसने के बाद कंगना रनौत का पुराना बयान चर्चा में
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 'भाई को बिकिनी पहनकर राखी क्यों बांधोगी?'। इस टिप्पणी के बाद अब कंगना का ही एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ साल पहले उन्होंने अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था, 'एक महिला क्या पहनती है या क्या पहनना भूल जाती है, यह पूरी तरह से उसका निजी मामला है। इसमें आपका कोई दखल नहीं होना चाहिए।'