कुरुक्षेत्र: पत्नी ने चाकू से पति का पेट 36 सेमी तक काटा, अंग थैले में भरकर छत से नीचे कूदी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक महिला द्वारा चाकू से वार कर अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक, इस हमले के कारण पति का पेट लगभग 36 सेंटीमीटर तक कट गया, जिससे उसकी आंतें और किडनी बाहर आ गईं। इसके बाद महिला ने इन अंगों को एक थैले में डाल दिया। आवाज सुनकर जब मकान मालिक छत पर आया, तो आरोपी महिला ने नीचे छलांग लगा दी।