कुत्ते को डंडा मारने पर भड़का शख्स, बोला- ₹7 करोड़ का घर है, पुलिस को पैसों से खरीद लूंगा
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को डंडा मारे जाने के बाद पड़ोसी से बहस करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह शख्स एक महिला को अपशब्द कहते हुए धमकी दे रहा है। उसने कहा, 'फोन कर ले, मैं तुझे पैसों से खरीद लूंगा और पुलिस के मुंह में नोट ठूंस दूंगा। तुझे पता है मैं कौन हूं? मेरा ₹7 करोड़ का मकान है।'