कुंभ मेले के बजट का मामूली हिस्सा शिक्षा में लगाते तो बच जाते 150 स्कूल: सुप्रीम कोर्ट जज
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीबी वराले ने टिप्पणी की है कि नासिक कुंभ के लिए आवंटित बजट का महज 0.1% हिस्सा भी यदि शिक्षा क्षेत्र को दिया जाता, तो करीब 100 से 150 मराठी माध्यम के स्कूलों को ताला लगने से रोका जा सकता था। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक खबर के अनुसार, उन्होंने शिरपुर स्थित अपने पुराने स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।