कीकू शारदा ने साझा किया 'कपिल शर्मा शो' की स्क्रिप्ट तैयार करने का तरीका

'कपिल शर्मा शो' में स्क्रिप्ट लिखने की प्रक्रिया पर बात करते हुए कॉमेडियन कीकू शारदा ने बताया, "एक पूरी टीम लगातार लेखन कार्य में जुटी रहती है। हमें 15-20 दिन पहले जानकारी मिल जाती है कि कौन सा सेलिब्रिटी आने वाला है, जिसके बाद हम तुरंत विचार-मंथन शुरू कर देते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "लेखक, कलाकार और अन्य सदस्य साथ बैठकर चर्चा करते हैं और एक व्यक्ति इन बातों को नोट करता है। इसी तरह से पूरी स्क्रिप्ट तैयार होती है।"

by shortkt.com
7 hours ago
कीकू शारदा ने साझा किया 'कपिल शर्मा शो' की स्क्रिप्ट तैयार करने का तरीका | ShortKT