किस छोटी बचत योजना में निवेश सबसे जल्दी दोगुना होता है?
अगर आप ₹50,000 को ₹1 लाख में बदलना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम सबसे बेहतर विकल्प हैं। इन दोनों योजनाओं में 8.2% की ब्याज दर के हिसाब से आपका पैसा लगभग 8 साल 10 महीने में दोगुना हो सकता है। इसके अलावा, नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में इसके लिए 9 साल 5 महीने, किसान विकास पत्र में 9 साल 7 महीने और पब्लिक प्रोविडेंट फंड में तकरीबन 10 साल 2 महीने का समय लग सकता है।