किसान की बेटी प्रिया रानी बनीं सासाराम की SDM, अच्छी नौकरी छोड़ चुनी UPSC की राह
2024 बैच की आईएएस अफसर प्रिया रानी ने बिहार के रोहतास जिले में सासाराम की एसडीएम के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रिया ने बेंगलुरु में अपनी मोटी सैलरी वाली नौकरी को अलविदा कहकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने दो बार यूपीएससी परीक्षा पास की है; पहली बार 2021 में 284वीं रैंक और दूसरी बार 2024 में 69वीं रैंक प्राप्त की।