किसानों के लिए खुशखबरी: सरकार ने प्याज़ की खरीद दर 13% बढ़ाई, आम जनता पर क्या होगा असर?
सरकार ने प्राइस स्टेबिलाइज़ेशन बफर के तहत प्याज़ की खरीद के दाम में 13% का इजाफा किया है। अब किसानों से प्याज़ ₹1,875 प्रति क्विंटल के बजाय ₹2,125 प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा जाएगा। यह नई दरें 4 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं। फिलहाल, प्याज़ का स्टॉक और उत्पादन पर्याप्त होने के कारण आम ग्राहकों को कीमतों में किसी बड़े उछाल का सामना नहीं करना पड़ेगा।