किशोरी से गैंगरेप वाली बस का खराब रिकॉर्ड, 23 दिनों में कटे थे 9 चालान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस पर्दे वाली बस में 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना हुई, उसका ट्रैफिक रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल 2026 में रजिस्टर हुई इस बस के खिलाफ जुलाई के सिर्फ 23 दिनों में ही 9 चालान काटे गए थे, जिनकी कुल राशि लगभग ₹56,000 थी। बता दें कि आरोपियों ने पीड़िता को लिफ्ट देने के नाम पर बस में बैठाया और फिर 47 किलोमीटर तक उसे शहर में घुमाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।