किराया भरने के पैसे नहीं: बीजेपी प्रवक्ता पद छोड़ने पर शहजाद पूनावाला का बयान
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद छोड़ने वाले शहजाद पूनावाला ने खुलासा किया है कि उनके पास घर का किराया चुकाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। पूनावाला के अनुसार, उनके मकान मालिक ने उन्हें बीजेपी नेता होने के कारण कोई रियायत देने से मना कर दिया है और साफ कहा है कि किराया तो देना ही पड़ेगा। बता दें कि पूनावाला ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए ही पार्टी पद से इस्तीफा दिया है।