किन लोगों को मखाने का सेवन सीमित या बंद कर देना चाहिए?
बेंगलुरु स्थित एस्टर सीएमआई हॉस्पिटल में क्लिनिकल न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स की प्रमुख एडविना राज का कहना है कि किडनी स्टोन से जूझ रहे लोगों को मखाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इनमें मौजूद ऑक्सलेट उनकी समस्या को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया, "मधुमेह के मरीजों को भी मखाने का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, अन्यथा उनके ब्लड शुगर लेवल में अचानक उछाल आ सकता है। इसके अलावा, जिन लोगों को नट्स या सीड्स से एलर्जी है, उन्हें भी मखाने खाने से बचना चाहिए।"