'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीज़र आया सामने, कोर्टरूम ड्रामा की दिखी झलक

फिल्म 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीज़र जारी हो गया है, जिसमें हिरण शिकार मामले से जुड़ी अदालती कार्यवाही को दिखाया गया है। 1 मिनट 56 सेकंड लंबे इस टीज़र में पुलिस की तफ्तीश, गवाहों के बयान और कोर्ट में हो रही बहस के दृश्य शामिल हैं। टीज़र के दौरान एक चश्मदीद गवाह कहता है, 'हिरण को बहुत नज़दीक से गोली मारी गई थी।'

by shortkt.com
5 hours ago
'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीज़र आया सामने, कोर्टरूम ड्रामा की दिखी झलक | ShortKT