कारट्रेड के शेयरों में 42% तक की तेजी के आसार, ब्रोकरेज ने दी 'बाय' रेटिंग
ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस ने कारट्रेड टेक के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। फर्म ने इसका लक्ष्य मूल्य ₹4,000 तय किया है, जिसका मतलब है कि मौजूदा कीमत के मुकाबले इसमें करीब 42% का इजाफा हो सकता है। सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही कंपनी के शेयर में 2% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।