कानपुर में ₹16 वाली सेल के लिए आधी रात को जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लाठियां भांजकर हटाया
कानपुर के एक मार्ट ने सोशल मीडिया पर एक खास ऑफर का ऐलान किया, जिसमें महज 16 मिनट के लिए ₹16 में कपड़े देने का वादा किया गया था। इस ऑफर की जानकारी मिलते ही शनिवार देर रात बड़ी तादाद में लोग मार्ट के बाहर जमा हो गए। वहां हालात बेकाबू होने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल इस्तेमाल कर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया।