कानपुर देहात: टीचर की शिकायत लेकर पुलिस के साथ स्कूल पहुंचा छात्र, मैडम ने दी धमकी
यूपी के कानपुर देहात में सातवीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी शिक्षिका की शिकायत पुलिस से की। छात्र का आरोप था कि शिक्षिका क्लास में पढ़ाने के बजाय पूरा समय फोन पर बिताती हैं और स्कूल में बड़े बच्चे छोटे छात्रों के साथ मारपीट करते हैं। जब छात्र पुलिस को साथ लेकर स्कूल पहुंचा, तो शिक्षिका ने सबके सामने उसे फटकार लगाई। उन्होंने छात्र को धमकाते हुए कहा कि शिकायत करने से कुछ नहीं होगा और 'मार-मार कर दिमाग सही कर दूंगी'।