कानपुर: देवर और उसके साथी ने भाभी को सरेआम पीटा, 20 सेकंड में बरसाए थप्पड़ और चप्पल
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक देवर और उसका दोस्त सड़क पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। इस दौरान महिला को महज 20 सेकंड के भीतर 8 बार चप्पल से पीटा गया और 11 थप्पड़ मारे गए। पीड़िता का कहना है कि वह अपने ससुराल पक्ष के साथ विवाद सुलझाने के लिए गई थी, लेकिन वहां उसके साथ हिंसा की गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।